झरूवा और रामनगर में 60 लोग बीमार
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। तहसील क्षेत्र के शोहरतगढ़ सीएचसी और बढ़नी पीएचसी की ओर टीम गांवों में डोर-टू-डोर कोरोना की जांच की। इसमें बढ़नी ब्लॉक के झरूवा गांव में दो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव और 40 लोग सर्दी-जुकाम, बुखार से पीड़ित हैं। इसी तरह शोहरतगढ़ के रामनगर गांव में 20 व्यक्ति सर्दी-जुकाम, बुखार से पीड़ित मिले हैं। सभी का कोरोना जांच कराया जा रहा है। साथ ही कोरोना के संदिग्ध मिलें लोगों को होम क्वांटीन में रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा पिछले महीने में गड़ाकुल, नीबी दोहनी, छतहरा, छतहरी, झरूवा आदि गांवों में बीमार होने से ज्यादा मौतें हुई हैं। शोहरतगढ़ सीएचसी अधीक्षक डॉ. पंकज वर्मा ने बताया कि सभी गांवों में एएनएम, सुपरवाइजर, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता डोर-टू-डोर सर्वे कराया गया है। इसमें लक्षण मिलने पर कोविड जांच कराई जा रही है। बढ़नी पीएचसी अधीक्षक डॉ. एसके पटेल ने बता कि 14387 घरों का सर्वे किया गया। बीमारों को होम क्वारंटीन रहने के लिए कहा गया है।
जांच से कतरा रहे लोग
कोविड-19 के प्रकोप को रोकने के लिए शासन- प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग टेस्टिंग पर जोर दे रहा है। लेकिन गांवों में लोग जांच से दूर भाग रहे हैं। लोगों टीम के साथ दुर्व्यवहार भी कर रहे है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के लिए कोविड जांच किसी चुनौती से कम नहीं है।