फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Fri, 24 Nov 2023 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन


उसका थाना क्षेत्र के करछुलिया गांव के पास हुई घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। उसका बाजार थाना क्षेत्र उसका-सोहांस मार्ग पर स्थित करछुलिया जमुआर नाले के पास डंपर ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्षेत्र नगवा गांव निवासी संतोष कुमार (25) पुत्र रामचंद्र बृहस्पतिवार को बाइक से कहीं निकला था। बताया जा रहा है कि उसका-सोहांस मार्ग पर स्थित करछुलिया जमुआर नाले पर पुल के पास डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना उसका पुलिस को दी। इसके बाद घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक उसका बाजार सत्येन्द्र कुंवर ने बताया कि बाइक चालक उसका से घर की तरफ जा रहा था। वह अभी करछुलिया गांव के पास पहुंचा था कि तभी पीछे से तेज रफ्तार से आर ही डंपर ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वाहन कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें