शोहरतगढ। नगर पंचायत स्थित पूलिस बूथ से इक्कावान मोहल्ला मार्ग पर मंगलवार देर शाम बाइक सवार को दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार मामा-भांजा गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों दोनों के पैर फैक्चर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
नगर पंचायत शोहरतगढ़ स्थित मोतीलाल नगर वार्ड के रहने वाले अजय कुमार अग्रहरि देर शाम बाइक से गोरखपुर निवासी अपने मामा श्रवण कुमार अग्रहरि के साथ चाचा के लड़की की शादी समारोह में शामिल होने घर जा रहे थे। जैसे ही बाइक लेकर हनुमंत नगर गली की तरफ मुड़ रहे थे, तभी इक्कावन तिराहा से पुलिस बूथ की तरफ तेजगति से जा रहे दूसरे बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। मौका देख टक्कर मारने वाला बाइक सवार भाग गया।
हादसे में एक बाइक पर सवार अजय कुमार अग्रहरि और श्रवण कुमार अग्रहरि गम्भीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।