फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हादसे में बाइक सवार व राहगीर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांसी। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत खलीलाबाद रोड स्थित तेलौरा चौराहे पर बृहस्पतिवार की रात बाइक सवार राहगीर को टक्कर मारते हुए पलट गया। इस हादसे में राहगीर और बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई।
वहीं, बाइक पर बैठे एक युवक घायल हो गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सिंहोरिया गांव निवासी सुनील पांडेय (42) पुत्र राजेंद्र नाथ पांडेय रात आठ बजे पैदल दही लेने के लिए तेलौरा चौराहे पर गए थे। उसी समय भरथना गांव निवासी मो. आसिफ (20) पुत्र अहमदुल्लाह गांव निवासी अबूशाद (19) पुत्र साबिर अली के साथ बाइक से दवा लेने तेलौरा चौराहे पर गया था। इसी बीच बाइक अनियंत्रित होकर सुनील पांडेय से टकरा कर पलट गई।
इस हादसे में सुनील पांडेय और बाइक चालक मो. आसिफ गंभीर रूप से घायल हो गए। सुनील पांडेय को इलाज के लिए परिजन संयुक्त अस्पताल बांसी लाए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
मेडिकल काॅलेज ले जाए समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। वहीं मो. आसिफ को परिजन इलाज के लिए खेसरहा ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। इस हादसे से दोनों परिवार में मातम छा गया है।
विज्ञापन

कोतवाल संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि हादसे के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें