बढ़नी। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिहोरवा में तैनात सफाईकर्मी को डीपीआरओ ने निलंबित कर दिया है। उसे ब्लॉक कार्यालय बढ़नी से संबद्ध कर दिया है। साथ ही मामले की जांच के लिए एडीपीआरओ को निर्देश दिए हैं। ग्राम पंचायत सिंहोरवा में मॉनिटरिंग फीडबैक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में ब्लाॅक मोविलाइजेशन ऑर्डिनेटर एसएम नेट (यूनिसेफ) के निरीक्षण पर बिना किसी पूर्व सूचना व अवकाश स्वीकृत कराए सफाईकर्मी अनुपस्थित पाया गया। जबकि ग्राम पंचायत में जगह-जगह कूड़ा करकट ढेर पाया गया। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि सफाईकर्मी माह में कभी-कभार ही सफाई करने जाते हैं। इस कारण सफाईकर्मी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। एडीओ पंचायत बढ़नी राम विलास राय ने कहा कि अभी तक इसकी जानकारी नहीं है। संवाद