फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arshi Khan: बिग बाॅस सीजन-14 की प्रतिभागी और मॉडल की मैनेजर से देवरिया में मारपीट, अर्शी खुद पहुंचीं कोतवाली

Wed, 26 Jul 2023 04:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

बिग बॉस सीजन-14 से चर्चित हुईं मॉडल अर्शी खान मंगलवार की देर शाम प्रभारी एसपी राजेश कुमार से मिलीं। उन्हाेंने अपने मैनेजर से मारपीट की घटना बताई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इसी दौरान युवक ने उनका वीडियो बना लिया और अब वह इसे वायरल करने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
अर्शी खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मॉडल, अभिनेत्री व बिग बॉस सीजन-14 की प्रतिभागी अर्शी खान की मैनेजर सुनैना से एक युवक ने मंगलवार को मारपीट की। इसकी जानकारी होने पर मॉडल देर शाम कोतवाली पहुंच गईं। आरोप है कि युवक ने फोन पर वीडियो भी बना लिया था। इसको लेकर वह ब्लैकमेल कर रहा था।

विज्ञापन


बिग बॉस सीजन-14 से चर्चित हुई मॉडल अर्शी खान मंगलवार की देर शाम प्रभारी एसपी राजेश कुमार से मिलीं। उन्हाेंने अपने मैनेजर से मारपीट की घटना बताई है। आरोप है जिले का एक युवक मुंबई में रहता है। उसके साथ एक और युवक मुंबई पहुंच गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इसी दौरान युवक ने उनका कुछ वीडियो बना लिया और अब वह इसे वायरल करने की धमकी दे रहा है। इसी मामले को लेकर उनकी मैनेजर सुनैना देवरिया-बरहज मार्ग पर स्थित एक फिटनेस सेंटर पर पहुंची थी। जहां पर उन्होंने युवक से बात कराने के लिए मोबाइल फोन दिया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: अश्लील गाना बजाने को लेकर हुआ विवाद, गोली लगने से एक ग्रामीण की मौत; तीन घायल
विज्ञापन


इसी को लेकर युवक गुस्से में आ गया और सुनैना की पिटाई कर दी। कोतवाल दिनेश मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच कर केस दर्ज किया जाएगा। आराेपी युवक मुंबई गया था, इसकी जानकारी अभी तक मिली है। दोनों पक्षों को बुधवार को थाने पर बुलाया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें