फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हत्या के प्रयास के दो वांछित गिरफ्तार

Wed, 26 Jul 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के ग्राम कौलाचक में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश कर दिया, जहां से कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया। थानाक्षेत्र के कौलाचक गांव के योगेंद्र सिंह पुत्र कपिल देव सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि पुरानी रंजिश को लेकर सात जुलाई को सुबह नौ बजे गांव के रामानंद एवं अन्य लोग गोलबंद होकर हमारे दरवाजे पर आकर भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए लाठी-डंडा से मुझे और पत्नी मालती देवी को मारपीट करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपितों पर मारपीट और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था। इसमें वांछित चल रहे अभिमन्यु सिंह व राजकुमार सिंह पुत्र रामानंद सिंह को पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि हत्या के प्रयास के केस में वांछित चल रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें