फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महिला आयोग की उपाध्यक्ष से बोली तीमारदार, स्टाफ ने लिए आठ हजार

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण करते दौरान राज्य महिला आयोग चारू चौधरी से अपनी समस्याओ को बताती युवती
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। राज्य महिला की आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने बुधवार को मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कई वार्ड में जाकर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसी बीच हड्डी रोग वार्ड में पहुंचने पर एक मरीज की तीमारदार ने कहा कि ऑपरेशन के बाद तार डालने के लिए आठ हजार रुपये लिए गए हैं। तीमारदार की बात सुनकर उपाध्यक्ष भड़क उठीं और कहा कि मामले की जांच की जाए। अगर गड़बड़ी की गई है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
राज्य महिला की आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी बुधवार को जनपद में भ्रमण और जनसुनवाई के लिए आई थीं। इस दौरान शाम लगभग छह बजे माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंची। यहां इमरजेंसी वार्ड में मरीजों को देखा। उनसे मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

महिला वार्ड का भी निरीक्षण किया। भर्ती मरीजों से एक-एक करके जानकारी ली। दवा इलाज में रुपये तो नहीं लिए जा रहे हैं, इसके बारे में जानकारी ली। यहां से वह हड्डी रोग वार्ड में पहुंचीं। यहां मरीजों से इलाज के साथ किसी ने रुपये तो नहीं लिए, दवा कहां से मिल रही है। इसके बारे में बात कर रहीं थी। तभी एक महिला मरीज की तीमारदार उपाध्यक्ष के साथ आई महिला से कहा कि उससे आठ हजार रुपये ऑपरेशन के बाद तार डालने के लिए लिए गए हैं।
यह सुनते ही वह मरीज के पास पहुंच गईं और कहा कि किसने रुपये लिए और क्यों लिए हैं। इस दौरान डॉक्टर ने बताया कि ऑपरेशन में रॉड बाहर से आती है, जिसका रुपया लगता है। तो उन्होंने कहा कि तार का इतना रुपया कैसे लगेगा। साथ ही कहा कि अगर किसी काम के रुपये लग रहे हैं तो उसकी बाकायदा रसीद देनी चाहिए।
विज्ञापन

इस मामले की जांच कराएं और अगर दोषी मिलते हैं तो कार्रवाई की जाए। इससे हमें अवगत करवाया जाए। इसके अलावा अन्य दिशा- निर्देश दिए। इस दौरान डॉ. सीबी चौधरी, डॉ. आशुतोष शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें