फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिटिया पहला खुले में शौच मुक्त गांव बना

Mon, 29 Aug 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
ग्राम भिटिया में खुले में शौच ने करने का ग्रामीणों को शपथ दिलाते डीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
उसका बाजार। विकास क्षेत्र का भिटिया गांव जिले का पहला खुले में शौच से मुक्त गांव घोषित किया गया है। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय ने अधिकारियों व स्थानीय निवासियों की मौजूदगी में इसकी घोषणा की। 
विज्ञापन

स्वच्छ भारत अभियान के तहत खुले में शौच से मुक्ति के लिए शुरू हुई कोशिश रंग लाती दिख रही है। प्रशासन द्वारा चलाए गए तमाम जागरूकता अभियानों के बाद आखिरकार भिटिया को खुले में शौच से मुक्त, पहले गांव  का गौरव मिला गया। इस दौरान डीएम ने कहा कि ग्राम पंचायत में खुले मेें शौच करना प्रतिबंधित व दंडनीय होगा। ऐसा करते हुए पकड़े जाने पर 100 रुपये का जुर्माना देना होगा और सूचना देने वालों को 50 रुपये इनाम दिया जाएगा।
भिटिया को केंद्र बनाते हुए पूरे जिले को खुले में शौच से मुक्त करने का अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जाएगा। जागरूकता व यहां के लोगों के सहयोग से ही यह कार्य संभव हुआ है। बता दें कि अप्रैल माह से भिटिया ग्राम पंचायत में इसको लेकर जद्दोजहद शुरू की गई थी। पहले लोगों को खुले में शौच जाने के नुकसान को बताया गया। भोर के समय शौच जाने जाने वालों को जिला समन्वयक स्वच्छता संजय त्रिपाठी व अमित श्रीवास्तव ने  गुलाब का फूल भेंट कर जागरूक किया।
विज्ञापन

साथ ही गांववासियों को खुले में शौच जाने से रोका और शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित किया। जिसका असर हुआ और सरकारी अनुदान से गांव में 172 शौचालयों का निर्माण हुआ। इस दौरान सीडीओ अखिलेश तिवारी, डीपीआरओ शशिकांत पांडेय, एसडीएम सदर योगानंद पांडेय, बीडीओ अमित कुमार मिश्रा, डीडी कृषि डॉ. राजीव कुमार, बीईओ ब्यासदेव, शिवकुमार, चंद्रभूषण पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें