फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी भीमापार की बेटी

Sat, 14 Mar 2026 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जनपद की होनहार खिलाड़ी नेहा गौड़ राष्ट्रीय वालीबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश महिला टीम में चयन हुआ है। वह 15 से 20 मार्च तक ओडिशा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम अपना दमखम दिखाएगी। वह शुक्रवार को रवाना हो गईं।
विज्ञापन

बीते दिनों ग्रीन पार्क स्टेडियम कानपुर में आयोजित ट्रायल के आधार पर नेहा गौड़ का चयन किया गया। नेहा समेत सभी चयनित खिलाड़ी तीन मार्च से 12 मार्च तक वाराणसी में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में सफल रहीं। वालीबॉल एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं जिला ओलंपिक संघ के सचिव मो. इब्राहिम ने बताया कि कानपुर के ग्रीन पार्क में यूथ राष्ट्रीय वालीबॉल चैंपियनशिप के लिए महिला वर्ग की टीम का चयन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किया गया था। ट्रायल में प्रदेश भर से 200 से अधिक महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था।
सभी चयनित खिलाड़ी तीन मार्च से 12 मार्च तक वाराणसी में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया। अब 15 से 20 मार्च तक ओडिशा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में नेहा उत्तर प्रदेश की टीम अपना दमखम दिखाएंगी। शहर से सटे भीमापार निवासी नेहा गौड़ के चयन को जिले के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
विज्ञापन

जनपद के वालीबॉल कोच शंभू नाथ गुप्ता, सिहेंश्वरी वालीबॉल एकेडमी के संस्थापक कोच ईशांक सिंह ने बताया कि नेहा ने ट्रायल के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर चयनकर्ताओं ने उन्हें प्रदेश टीम में स्थान दिया। नेहा की इस उपलब्धि पर खेल जगत से जुड़े देवेंद्र पांडेय, सोनू गुप्ता, रत्नेश सिंह, अरविंद गुप्ता, दौलत बाबू गुप्ता, सुमन सिंह, राज लक्ष्मी चौधरी खेल प्रेमियों, कोचों और क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें