फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: देवरिया की भावना सिंह ने जीता तीरंदाजी में स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ की ओर से सोनभद्र जिले में आयोजित चौथी पीएसईबी तीरंदाजी प्रतियोगिता में मंगलवार को जिले की खिलाड़ी भावना सिंह ने स्वर्ण पदक जीता है। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के तीरंदाजों ने हिस्सा लिया था। इसमें भावना ने सटीक निशानों से सबको पीछे छोड़ दिया। तीरंदाज भावना सिंह संजीव सिंह आर्चरी संस्थान में प्रशिक्षण ले रही हैं।
विज्ञापन


पूरे टूर्नामेंट में भावना सिंह ने क्वार्टर फाइनल से दबदबा बनाए रखा। इसमें भावना सिंह ने मुस्कान को 6-0 से मात दिया। सेमीफाइनल में इन्होंने चेस्ता को 7-3 से पराजित किया।
फाइनल मुकाबला में भावना की भिड़ंत माधवी से हुई। इसमें भावना ने 7-3 के अंतर से माधवी को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भावना सिंह को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल देवरिया में खुशी की लहर है। प्रशिक्षक संजीव सिंह ने बताया कि भावना की यह सफलता उनके कड़े परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। हमारा लक्ष्य अब ओलंपिक 2032 व 36 के लिए भावना को तैयार करना है, जिससे वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ा सकें। भावना की सफलता पर क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, अशोक सिंह, गिरीश सिंह, लालू, पूजा, शालिनी, दिवाकर मणि आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें