फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव की चपेट में सांसद आदर्श ग्राम भारतभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जलभराव की चपेट में सांसद आदर्श ग्राम भारतभारी
विज्ञापन

मोतीगंज से भारतभारी गांव में जाने वाले मार्ग पर बह रहा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। ऐतिहासिक पौराणिक धार्मिक स्थल और सांसद आदर्श गांव भारतभारी जलभराव की चपेट में आ गया है। मोतीगंज चौराहे से भारतभारी में शिव मंदिर होते हुए वेबा-डुमरियागंज मार्ग को जोड़ने वाली सड़क पर काफी है।
विज्ञापन

भारतभारी सांसद आदर्श ग्राम होने के साथ ही नव घोषित नगर पंचायत भी है। इसके बावजूद सड़क और जल निकासी के साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था बदहाल है। बीते दिनों मूसलाधार बारिश के बाद गांव में जाने वाली सड़क पर घुटने भर पानी लग गया है। प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन पूजन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ राहगीरों को पानी में घुसकर आना जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक बारिश के वजह से गांव की मुख्य सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है। ग्रामवासी कुलदीप पांडेय, राजन पांडेय, राकेश पांडेय, बाबा कृष्णमणि दास, छोटू उर्फ गंगाराम, अभय पांडेय ने बताया कि भारतभारी गांव में प्रवेश करने वाला मार्ग जलमग्न है। गांव में जल निकासी की कोई भी समुचित व्यवस्था नहीं होने से हर बार बारिश में दिक्कत उत्पन्न होती है। भारतभारी गांव के लोगों की धान की बोई गई फसल भी बर्बाद हो चुकी है। गांव को जोड़ने वाले सभी रास्ते से पानी के तेज बहाव है, जिससे सभी रास्तों से गुजरना लोगों के लिए जान जोखिम में डालने के बराबर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें