ढेबरूआ। भारतीय किसान यूनियन की ब्लाॅक अध्यक्ष हद्दीश के नेतृत्व में बुधवार को बढ़नी ब्लाक पर समस्याओं के निदान के लिए धरना दिया। उन्होंने पेंशन में देरी, विद्युत विभाग की गलत बिलिंग और गांवों की बदहाल सड़कों-नालियों से त्रस्त दर्जनों किसानों ने शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन किया।
धरने को संबोधित करते हुए ब्लाॅक अध्यक्ष ने कहा कि पेंशन धारक पिछले दो साल से इंतजार कर रहे है, संविदा कर्मी बिजली के बिल मनमाने ढंग से भेजे जा रहे हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पोषाहार वितरण में अनियमितता का भी आरोप लगाया। अपनी मांगों को लेकर किसानों ने खंड विकास अधिकारी यशोवर्धन सिंह को ज्ञापन सौंपा और त्वरित कार्रवाई की मांग की। संवाद