फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लक्ष्य के सापेक्ष गेहूं की खरीद हो रही कम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर/ उसका बाजार। प्रदेश सरकार द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में गेहूं खरीद का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपये निर्धारित किया गया है। कस्बा में स्थित खाद्य विभाग की विपणन शाखा उसका बाजार-ए और बी पर 16 हजार क्विंटल गेहूं खरीद के लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक सिर्फ 575 क्विंटल गेहूं की खरीदारी हुई है।
राजकीय गेहूं क्रय केंद्र उसका बाजार के प्रभारी विपणन निरीक्षक मायापति मिश्र ने बताया कि गेहूं खरीद इस समय चल रहा है। सुबह आठ बजे से शाम तक किसान अपना गेहूं क्रय केंद्र पर बिक्री के लिए ला सकते है। गेहूं का सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य किसान के खाते में पीएफएमएस द्वारा भेज दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि खरीद लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए गांवों में किसानों से सीधे संपर्क किया जा रहा है। किसानों को बाजार मूल्य सरकार द्वारा तय गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य से अधिक है। इसलिए सरकारी क्रय केंद्रों पर आवक कम है। वहीं, किसानों से बात की गई तो पता चला कि खरीद कम होने के पीछे की प्रमुख वजह से सरकारी दर से बाजार में अधिक मूल्य किसानों को मिल रहा है। इसीलिए किसान सरकारी के बजाय निजी केंद्रों पर जा रहें।
विज्ञापन

किसान रामरेखा, दशरथ, रामनरेश ने बताया कि घर पर ही 2550 रुपये क्विंटल तक आढ़ती खरीद ले रहे हैं। क्योंकि सरकारी केंद्र पर जाएं। कमोबेश जिले के अधिकांश हिस्से किसानों का यही कहना है। कई किसानों ने कहा कि इस बार सरकारी केंद्र वाले घर पर आकर खरीद रहे हैं, लेकिन निजी वालों से कम दर है।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला विपणन अधिकारी गोरखनाथ ने बताया कि लक्ष्य पूरा करने के लिए घर-घर जाकर खरीद की जा रही है। सभी केंद्र प्रभारियों को लक्ष्य के सापेक्ष शत- प्रतिशत खरीद का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें