खेसरहा ब्लाक परिसर में धरना देते भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के कार्यकर्ता।
सिद्धार्थनगर। खेसरहा ब्लाक परिसर में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। भाकियू के प्रदेश महासचिव शंभू प्रसाद तिवारी ने कहा कि ब्लाॅक परिसर में बने सामुदायिक शौचालय पर ताले लगे हुए हैं
उसे तत्काल चालू कराया जाय। पात्र व्यक्तियों को आवास योजना का लाभ दिया जाए। प्राथमिक विद्यालय मरवटिया से हरिराम के घर तक पुलिया निर्माण कराया जाए। इस दौरान मुनीराम गौंड, रामानंद राय, गुड़िया देवी, पूनम चौबे, शांती, मनीराम, हरिहर, तमई प्रसाद, विद्यावती मौजूद रही। संवाद