जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित फुटबॉल ट्रायल में भाग लेते खिलाड़ी।
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को प्रदेश स्तरीय सब जूनियर फुटबाॅल प्रतियोगिता के लिए ट्रायल हुआ था, जिसमें चार खिलाड़ियों का चयन किया गया। ट्रायल में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन दिया। लेकिन कुछ को ही सफलता मिली।
ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर ऋषभ कुमार, ओमजी मौर्य, अनुज गौड़, एवं फैज सरफराज खान का चयन हुआ। कोच राजलक्ष्मी चौधरी की देख-रेख में ट्रायल हुआ। क्रीड़ाधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री ने बताया कि सात अगस्त को आगरा में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता होगी। संवाद