फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मैत्री महोत्सव को दिया नया आयाम

Sun, 11 Feb 2024 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित भारत नेपाल मैत्री महोत्सव के मंच पर नेपाल भारत का झ
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में चल रहे भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव के दूसरे दिन मानसी रघुबंशी के भक्ति गाने से महोत्सव की शुरुआत हुई। दूसरे दिन का आगाज मानसी रघुबंशी ने भजन मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे... से किया।
विज्ञापन

मानसी ने आज मिथिला नगरिया निहाल सखियां... गाना गाई। दर्शकों को झूमता देख मानसी भी दर्शकों के बीच आकर गाना गाने लगीं। उसके बाद वापस स्टेज पर जाकर उन्होंने गाया ए पहुंना यही मिथिला में रहूंना...। उसके बाद पंडित साकेत ने धन्य भाग व बसंत गीत पर लोगाें को खूब झूमाया। नेपाल से मुख्य अतिथि आईं रचना पंथ ने लोगों को संबोधित किया। फिर वर्षा श्रेष्ठ ने ए मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी....... गाया। इस गाने को सुनकर लोगों का आंखें नम हो गईं। तत्पश्चात नमामि रामम् नृत्य का आयोजन किया गया। बरसाने से आए कलाकारों ने मोर पंख पहनकर समूह नृत्य किया। तत्पश्चात दोनों देश का झंडा लेकर स्टेज पर लहराया गया। नमामि राम के नाटक में राम सुरभि शुक्ला, लक्ष्मण रश्मि पांडेय, सीता सताक्षी बनीं। रावण का किरदार अभिजीत कुमार ने निभाया।
इस दौरान कुलपति प्रो हरि बहादुर श्रीवास्तव, कुलसचिव अमरेंद्र कुमार सिंह, प्रो दीपक बाबु, प्रो हरिश कुमार शर्मा, प्रो प्रकृति राय, प्रो मंजू द्विवेदी, डॉ नीता यादव, डॉ आभा द्विवेदी, डॉ रेनू त्रिपाठी, डॉ जयहिंद सिंह यादव, डॉ शरदेंदु त्रिपाठी, डॉ अवीनाश प्रताप सिंह, डॉ मयंक कुशवाहा, डॉ कपिल गुप्ता, डॉ विनेश कुमार, डॉ शिवम शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
आज एक भारत श्रेष्ठ भारत से समाप्त होगा मैत्री महोत्सव
सिद्धार्थनगर। मैत्री महोत्सव के तीसरे दिन एक भारत श्रेष्ठ भारत से महोत्सव का समापन होगा। जिसमें संपूर्ण नृत्य की प्रस्तुति की जाएगी। उसके बाद रिद्म ऑफ यूपी, लोकप्रिय गायन व लोकप्रिय बैंड प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित भारत नेपाल मैत्री महोत्सव के मंच पर नेपाल भारत का झ

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित भारत नेपाल मैत्री महोत्सव के मंच पर नेपाल भारत का झ

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित भारत नेपाल मैत्री महोत्सव के मंच पर नेपाल भारत का झ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें