फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आवास का धन लेकर निर्माण न करने वालों पर होगी कार्रवाई

Sun, 11 Feb 2024 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत पहली और दूसरी किस्त पाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरु न करने पर जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) विभाग सख्त हो गया है। एक सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य शुरू नहीं कराने पर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

डूडा विभाग के मुताबिक नगर पालिका सिद्धार्थनगर में 46, उसका बाजार नगर पंचायत में 21 एवं कपिलवस्तु में सात लाभार्थी ने पहली और दूसरी किस्त का धन लेने के बावजूद भी अभी तक निर्माण कार्य नहीं शुरू किया है। हर गरीब को पक्का घर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत पात्रों का चयन कर उन्हें तीन किस्त में ढाई लाख रुपए घर बनाने के लिए दे रही है। नगर पालिका सिद्धार्थनगर, नगर पंचायत उसका बाजार एवं कपिलवस्तु में करीब 74 ऐसे लाभार्थी हैं, जो पहली और दूसरी किस्त का धन पाने के बावजूद भी अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं करवा पाए हैं। ऐसे लाभार्थियों का विभाग जांच करवाकर उनका नाम नगर पंचायत कार्यालय में चस्पा करवा दिया है। चिन्हित लाभार्थी अगर एक सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य आरंभ नहीं करवाएंगे तो उनके खिलाफ विभाग सख्त कार्रवाई करवाएगी। इस संबंध में डूडा की परियोजना अधिकारी सुनीता सिंह ने बताया कि जिन लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रथम व दूसरी किस्त पाने के बाद भी निर्माण कार्य नहीं करवा रहे हैं, वह एक सप्ताह के अंदर कार्य शुरु करा दें। इसके बाद भी कार्य शुरु न होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें