सिद्धार्थनगर। जन्म देने वाली मां से बड़ी भारत मां है। इसकी रक्षा करना सबका पहला कर्तव्य है। हमें गर्व है कि हमारा पुत्र भारतीय सेना की हिस्सा बनकर मां भारती की सेवा में समर्पित हैं। सैनिक की मां युद्ध से कभी डरती नहीं है।
क्योंकि, दुश्मनों का मुंहतोड़ जवाब देना हमारे देश के जवान जानते हैं। हमारे बेटे बॉर्डर पर तैनात हैं और हमें पूरा विश्वास है कि दुश्मन को हर वार का मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। यह कहना है कि उन माताओं का, जिन्होंने अपने जिगर के टुकड़ों को देश की सेवा करने के लिए भारतीय सेना हिस्सा बनाकर सरहदों पर देश की रक्षा के लिए भेजा है। उनका कहना है कि मां भारती पर भरोसा है कि वह बेटों की रक्षा करेंगी।