फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनलाइन पंजीकरण पर ही मिलेगा लाभ

Thu, 20 Apr 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
meeting
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। योजनाओं को शत-प्रतिशत लागू करने के लिए कर्मचारियों की बैठक गुरुवार को कृषि भवन सभागार में आयोजित हुई। खेत में आग लगाने की घटनाओं पर निगाह रखने के लिए निर्देशित किया गया। मृदा परीक्षण कराने व समय से रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए कहा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में आधार कार्ड को लिंक करने का निर्देश दिया।      
विज्ञापन

उपनिदेशक कृषि डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि गेहूं फसल की कटाई अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। कंबाइन मशीन से कटाई कराने के बाद किसान खेतों में बचे डंठल में आग लगा देते हैं। इससे खेत की उत्पादन क्षमता पर असर पड़ रहा है। खेती के लिए मित्र जीव-जंतु आग में समाप्त होते जा रहे है। कृषि उत्पादकता पर असर पड़ रहा है। शासन व प्रशासन ने डंठल में आग लगाने पर सख्त पाबंदी लगाई है, विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की जिम्मेवारी बनती है कि वह भी ध्यान दे। गेहूं व अन्य अन्न भंडारण के संसाधनों की निगरानी करें। अगर कहीं कोई परेशानी दिखती है तो अधिकारियों के संज्ञान में दें।
खरीफ फसल की बुवाई से पहले मृदा परीक्षण का कार्य पूर्ण कर लिया जाए। जल्द से जल्द परीक्षण की रिपोर्ट विभाग को प्रेषित किया जाना है। खरीफ फसल बुवाई की तैयारियां शुरू कर दी गई है। संकर बीज में किसानों के लिए अनुदान देने की योजना लागू की जा रही है। लाभ लेने के लिए किसानों का आनलाइन पंजीकरण किया जाना है। पंजीकरण में आधार कार्ड को लिंक करने का निर्देश आया है।
विज्ञापन

कर्मचारी गांवों में जाकर किसानों के संज्ञान में दें। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी एसएन चौधरी, एडीओ कृषि नौगढ़ अरुण कुमार दुबे, बांसी वीरेंद्र सिंह, इटवा योगेंद्र पांडेय, लोटन हरिश्चंद्र ठकुराई समेत सहायक वर्ग और फील्ड संविदा कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें