फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेदौला-रुधौली मार्ग पर चलना दूभर

Wed, 04 May 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बैदौला-रूधौली मार्ग में गड्ढों से हो रही परेशानी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बैदौला-रूधौली मार्गं में गड्ढों की भरमार है। लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतें हो रही हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इस सड़क पर नहीं पड़ रही है। 30 किमी. दूरी वाले इस मार्ग पर सफर करना बेहद जोखिम भरा है। राहगीरों व क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि मजबूरन जान जोखिम में डालकर आना जाना पड़ता है। 
विज्ञापन

भारतभारी निवासी अधिवक्ता आशीष श्रीवास्तव, शैलेन्द्र रावत, बंटू अग्रहरि आदि ने कहा कि बैदौला- रूधौली मार्ग काफी दिनों से जर्जर है। उक्त मार्ग पर सर्वाधिक आवागमन बस्ती व सिद्धार्थनगर जिले के लोगों का है।
दो जनपदों को जोडने वाली यह सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। जिम्मेदार अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों की भी नजर इस सड़क पर नही पड़ रही है। भाजपा नेता नरेंद्र श्रीवास्तव, लवकुश ओझा, श्यामसुंदर अग्रहरि आदि ने कहा कि यूपी में जब भाजपा का शासनकाल उस दौरान सड़क की मरम्मत हुई थी।
विज्ञापन

बाद इसके धन भले ही आया हो लेकिन सड़क की मरम्मत नही हुई। क्षेत्रीय नागरिक रमेश कुमार, अनिल सोनी, सलाहुद्दीन सिददीकी, अजीजुद्दीन आदि ने कहा कि उक्त मार्ग से करीब दो सौ गांवों के लोगों का आवागमन है। फिर भी सड़क की मरम्मत नही हो रही है। लोगों ने मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें