सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम डाॅ. राजा गणपति आर की अध्यक्षता में बुधवार को विकास विभाग एवं ग्राम्य विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई।
डीएम ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि पांच-पांच ग्राम पंचायतों में शापिंग काम्प्लेक्स निर्माण के लिए जमीन चिन्हित कराकर निर्माण कार्य पूर्ण कराएं। जहां जमीन चिह्नित हो गई है निर्माण कार्य प्रारंभ कराएं।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों के चौराहों और तिराहों का सुंदरीकरण कार्य पूर्ण कराएं। एमडीएम शेड का निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है उसको हैंडओवर कराएं।
जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया कि अन्नपूर्णा भवन हैंडओवर लेकर राशन का वितरण शुरू कराए। इस अवसर पर सीडीओ बलराम सिंह, अतिरिक्त ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष अग्रवाल, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, डीडीओ सतीश माैजूद रहे।