फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दो पक्षों में मारपीट, पुलिसकर्मी को भी आई चोट

विज्ञापन
विज्ञापन
- डुमरियागंज थाना क्षेत्र के एकघरवा गांव में हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। थाना क्षेत्र के एकघरवा गांव में मंगलवार को दो पक्षों में मारपीट होने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिसकर्मियों में एक सिपाही भी ग्रामीणों की ओर से फेंके गए पत्थर के लगने से चोट की बात सामने आ रही है। जिन्हें एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद चिकित्सक ने उसे घर भेज दिया। जबकि, पुलिस का कहना है कि मारपीट के प्रकरण एक पक्ष से तहरीर मिली है, जिस पर कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्र के एकघरवा गांव में मंगलवार को दो पक्ष बस चुराने के आरोप से जुड़े विवाद को लेकर भिड़ गए। दोनों पक्षों में खूब लाठी डंडे चले, जिसमें कई लोगों के घायल होने की बात बताई जा रही है। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर डायल- 112 के अलावा डुमरियागंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर भी दोनों पक्ष भिड़े थे। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इसी बीच मारपीट के दौरान चलाए जा रहे ईंट पत्थर में से एक टुकड़ा थाने के सिपाही श्याम बहादुर चौहान के सिर में लग गया, जिससे उनके सिर से खून बहने लगा, मौके पर मौजूद अन्य सिपाही उन्हें डुमरियागंज स्थित एक प्राइवेट चिकित्सालय पर ले गए। जहां उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया। हालांकि, पुलिस के स्तर से सिपाही की चोट मामले में कोई प्राथमिकी नहीं दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गांव की कुछ महिलाओं का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने लोगों को पीटा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मारपीट के मामले में एक पक्ष ने तहरीर दी है, जिस पर कार्रवाई की जा रही है। जिस पुलिसकर्मी को चोट लगी है, उनका कहना है कि जानबूझकर किसी ने उन पर हमला नहीं किया है। थानेदार ने पुलिसकर्मियों की ओर से ग्रामीणों को मारे जाने का आरोप बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें