फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी पर आए के साथ पुलिसकर्मियों के मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पेशी पर आए कैदी से पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप
विज्ञापन

फोटो-64, 65
: जनपद न्यायालय में जेब में गुटखा मिलने पर कैदी की पिटाई के बाद हंगामा
: बहन ने पानी पिलाने के दौरान भी मारपीट का आरोप लगाया
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जनपद न्यायालय में बुधवार को पेशी पर आए एक कैदी की जेब में गुटखा मिलने पर पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। कैदी की बहन ने पानी पिलाने के दौरान भी पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस दौरान कैदियों ने हंगामा कर पुलिस के विरोध में नारेबाजी भी की। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
छेड़खानी के मामले में जिला कारागार में बंद जोगिया कोतवाली के खड़सरी निवासी अजय चौहान बुधवार को पेशी के दौरान जनपद न्यायालय परिसर में खड़ी कैदियों की गाड़ी में कई कैदियों के साथ बैठा था। इस बीच उसकी जेब में गुटखा देख वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे निकालने को कहा। आरोप है कि इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो मारपीट में बदल गई। मारपीट की घटना में अजय के सिर पर चोट आई है। पेशी के दौरान मिलने आई कैदी अजय चौहान की बहन ने आरोप लगाया कि उसके भाई को पानी पिलाने के दौरान भी पुलिसकर्मियों ने उससे मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। बताया कि गुटखा रखने की बात पर पुलिसकर्मियों ने मारपीट की है। इस दौरान कैदियों ने हंगामा कर पुलिस के विरोध में नारेबाजी भी की। इससे न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया है। एसओ सदर दिनेश चंद्र चौधरी का कहना है कि कैदी की जेब में गुटखा देख पुलिसकर्मियों ने उसे निकालने का प्रयास किया। इस बीच हुई धक्कामुक्की के बीच गाड़ी के जंगले से टकराकर कैदी के सिर में चोट लगी है। कैदी के साथ मारपीट का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल
जनपद न्यायालय परिसर में कैदी के साथ हुए मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कैदी को कुछ पुलिसककर्मी पकड़कर पेशी कक्ष में ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही उसकी बहन का भी वीडियो वायरल हो रहा है, जो यह आरोप लगा रही है कि उसके भाई को पुलिसकर्मियों ने बुरी तरह पीटा। इसकी वजह से उसका सिर फट गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें