फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ड्राइविंग में बरतें सावधानी..बढ़ती तपिश में हादसे का खतरा

विज्ञापन
शहर के भीमापार में कार की मरम्मत करते मकैनिक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। अगर आप या आपके परिवार का कोई सदस्य वाहन चलाता है तो यह खबर आपके काम की है। बढ़ते तापमान और वाहनों ने प्रयोग होने वाले तमाम प्रकार सुविधाओं के चक्कर में इंजन पर क्षमता से अधिक लोड है।
इसलिए वाहन तेजी से हीट होते हैं। सात ही जिले का तापमान भी 44 डिग्री को छूट जा रहा है। ऐसे में वाहन गर्मी में ओवरहीट हो रहे हैं, जिससे चलते-चलते उसमें आग लग जा रही है। साथ ही टायर ब्लास्ट हो जा रहा है। जो और घातक है। चलते हुए टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट सकती है। सामने वाले वाहन से टकरा सकती है।
विज्ञापन

जिले में अलग- अलग हिस्से में ऐसी तीन घटनाएं सामने आईं। हालांकि स्पीड कम होने के कारण मामूली चोट तक ही सीमित रहा। इस प्रकार की घटनाओं से कैसे बचा जाए, इसके लिए मोटर मैकेनिक कई उपाय बता रहे हैं। उनका कहना है कि वाहन को देख परख कर ही निकालें।
सर्विसिंग समय पर कराएं, वायर जरूर चेक करें और वाहन को रेस्ट दें। प्रयास करें को कड़ी धूप में लंबी यात्रा न करें। अगर टायर कमजोर है तो बहुत सतर्क होकर चलें, क्योंकि गर्मी में टायर अधिक फटता है। ऐसा करने से होने वाले हादसों को रोका जा सकता है।
इसलिए घटनाएं होने की संभावना अधिक : तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। जो चेतावनी जारी की गई है, उसके अनुसार मई में हालात और बिगड़ सकते हैं। अभी से भीषण गर्मी पड़ रही है। धूप इंसान के साथ ही वाहनों के इंजन की सेहत बिगाड़ दे रही है।
विज्ञापन

गर्मी के कारण चलते-चलते वाहनों में आग लग जा रही है। इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जिले में भी ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके पीछे का कारण सामान्य से अधिक तापमान का होना है। लगातार चलने से वाहन के इंजन हीट हो रहे हैं, जिससे आग की घटनाएं हो रही हैं। हादसों से बचने के लिए वाहन को रेस्ट ेकर चलाने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें