फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थाई बीडीओ न होने से भटक रहे ग्रामीण

Tue, 06 Sep 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जोगिया में बीडीओ कार्यालय पर लटक रहा ताला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जोगिया ब्लाक पर स्थाई बीडीओ की तैनाती न होने से काम-काज प्रभावित हो रहा है। लगभग दो माह पहले इस ब्लाक से बीडीओ का ट्रांसफर हो गया था, जिसके बाद डीआरडीए के परियोजना निदेशक को यहां का चार्ज दे दिया गया। इस ब्लाक से 72 ग्राम पंचायत जुड़े हैं।
विज्ञापन

स्थाई बीडीओ न होने से ग्राम पंचायतों का विकास कार्य भी प्रभावित हो रहा है। इन दिनों आम जनता से लेकर जनप्रतिनिधि तक बीडीओ की खोज में भटकते रहते हैं। दोहरा काम होने के कारण परियोजना निदेशक जोगिया ब्लाक पर समय से उपस्थित नहीं हो पाते हैं। अक्सर ग्रामीण अपने निजी कार्य से बीडीओ से मिलने आते हैं, मगर कार्यालय पर बंद ताला देखकर निराश होकर वापस लौट जाते हैं। यही नही ब्लाक के अधिकारी के न होने से कर्मचारी भी मनमानी तरीके से काम करतें हैं।
यहां जनता की समस्या सुननेवाला कोई नही है, न ही कर्मचारियों के आने-जाने सही समय भी नही रहता है। ब्लाक क्षेत्र के करौंदा मसिना, कटहना, बकरहुआं, देवरा बाजार और नगपरा आदि के ग्रामीण अपनी समस्या को लेकर ब्लाक का चक्कर लगाते हैं मगर इनका सुनने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें