फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं का निस्तारण कराएं बीडीसी सदस्य

Mon, 20 Jun 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ ब्लाॅक पर बीडीसी व सेक्रेटरी की बैठक को संबोधित करतीं ब्लाॅक प्रमुख नीलिमा सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शोहरतगढ़। विकासखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को ब्लॉक प्रमुख नीलिमा सिंह ने बीडीओ और ग्राम पंचायत अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विकास कार्यों को लेकर परिचर्चा हुई।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख नीलिमा सिंह ने कहा कि गांवों में व्याप्त समस्याओं का हमारे क्षेत्र पंचायत सदस्य तत्परता से निस्तारण कराएं। जिससे जनता को समस्या से निजात मिल सके। अपने-अपने गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य समस्या का ब्यौरा बनाकर विकास कार्य तेजी से कराएं।
विकास कार्यों को लेकर बीडीओ भगवान सिंह और ग्राम पंचायत अधिकारी से क्षेत्र पंचायत सदस्य के कार्यों को गति देने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता से किए गए वादे को एक-एक कर पूरा किया है।
विज्ञापन

सपा राज्यकारिणी सदस्य उग्रसेन प्रताप सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने जनता की समस्या का जमीनी स्तर से निराकरण कराया है। समाजवादी एंबुलेंस, शिक्षा, पुल, पुलिया, सडक, लोहिया आवास, समाजवादी पेंशन योजना समेत जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर जनता को लाभ मिल रहा है।
इस दौरान बीडीओ भगवान सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, मंत्री अबू शहमा, श्याम सुंदर चौधरी, घनश्याम, एडीओ पंचायत मोहम्मद मुस्तकीम, राकेश कुमार गौड़, बालकृष्ण, सेक्रेट्री राकेश पाठक, राधेश्याम चौधरी, विनोद चंद्र श्रीवास्तव, रामविलास, एपीओ प्रशांत श्रीवास्तव, रवि चौधरी, रामू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें