फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: टीकाकरण सेंटर का बीसीपीएम ने किया निरीक्षण

Thu, 27 Nov 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। बेवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में बुधवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत वीएचएनडी टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बयारा, चौरा बनगवा और कादिराबाद सहित विभिन्न सेंटरों पर बच्चों और गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच के साथ टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन


कादिराबाद उपकेंद्र पर एएनएम सविता चौधरी ने ड्यू लिस्ट के आधार पर गांव के बच्चों का टीकाकरण किया। उन्होंने गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच भी की और आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी सुझाव दिए। बेंवा सीएचसी के बीसीपीएम वीरेंद्र कुमार यादव ने कादिराबाद उपकेंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने टीकाकरण और जांच प्रक्रिया का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार फोलिक एसिड, आयरन और कैल्शियम की गोलियां भी वितरित की जाएं। टीके का महत्व समझाते हुए महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने और संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया। टीकाकरण केंद्र पर मौजूद महिलाओं को मधुकर ने बताया कि प्रत्येक बुधवार और शनिवार को शून्य से दो वर्ष के बच्चों और गर्भवतियों का निशुल्क टीकाकरण किया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें