शोहरतगढ़। वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम शोहरतगढ़ में सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित गौतम बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन दो में बुधवार को फाइनल मुकाबले में बस्ती ने चंपावत को तीन रन से पराजित कर खिताब आपने नाम किया। बांसी विधायक जय प्रताप सिंह व चेयरमैन उमा अग्रवाल ने विजेता टीम को एक लाख और उपविजेता टीम को 51 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया।
टाॅस जीतकर बस्ती के कप्तान जितेंद्र पटेल ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में एक गेंद शेष रहते हुए 165 रन बना कर आउट हो गई। संदीप गुप्ता ने 50, सौरभ यादव 33, आकाश 24 व दिव्यांश सिंह ने 16 रनों का योगदान दिया। चंपावत की तरफ से हर्षित पालीवाल व सिद्धार्थ गुप्ता ने तीन तीन विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंपावत की टीम 19.5 ओवर में 162 रन बना कर आल आउट हो गई। सोनू अधिकारी 68, क्षितिज रावत 20, अभिषेक प्रताप 26, सिद्धार्थ गुप्ता 16 व पीयूष सिंह ने 13 रनों का योगदान दिया। बस्ती के तरफ से दिव्यांश व संदीप गुप्ता तीन तीन व जितेंद्र पटेल व सौरभ साहनी ने दो दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच बस्ती के सौरभ यादव को चुना गया। मैन आफ द सीरीज के रूप में चंपावत के हर्षित पालीवाल को नई बाइक दी गई। बेस्ट बल्लेबाज संदीप गुप्ता व बेस्ट गेंदबाज हर्षित पालीवाल को चुना गया।
इस अवसर पर उमेश प्रताप सिंह, श्याम सुंदर चौधरी, विवेक मणि त्रिपाठी, योगेश वर्मा, विपिन मणि त्रिपाठी, रवि अग्रवाल, संजय कौशल, राजेश उपाध्याय, अमरदीप चौधरी, विवेकानंद मालिक, आशीष चौधरी, गंगेश्वर कुशवाहा, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।