फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांसी के विद्युत उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर में लगी आग

Sun, 01 May 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
इटवा में आग लगने से धू-धूकर जलता ट्रांसफार्मर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बांसी रोड पर स्थित 33/11 विद्युत उपकेंद्र के पावर ट्रांसफार्मर में रविवार को आग लग गई। रेडिएटर में लीकेज के कारण लगी आग से ट्रांसफार्मर लपटों में घिर गया। धू-धूकर जलते ट्रांसफार्मर को देखकर अफरा-तफरी मच गई। संयोग था कि उस समय बिजली आपूर्ति बंद थी। विद्युत कर्मचारियों और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग के कारण ट्रांसफार्मर से संबद्ध बिस्कोहर कस्बा सहित कई क्षेत्रों में करीब एक सप्ताह तक बिजली आपूर्ति ठप रहने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

कस्बा स्थित विद्युत उपकेन्द्र में आपूर्ति के लिए 5 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर लगा है। रविवार की अपराह्न करीब 3 बजे अचानक ट्रांसफार्मर से आग लग गई। पहले तेज धुआं उठना शुरू हुआ और फिर कुछ ही पलों में लपटें उठने लगी। धू-धूकर जलते ट्रांसफार्मर को देख अफरा-तफरी मच गई।
बांसी-इटवा मार्ग से गुजर रहे लोग अनहोनी की आंशका में सहम गए। जो जहां था, वहीं ठहर गया। सूचना मिलने पर तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। आग बुझाने के लिए कर्मचारी काफी देर तक मशक्कत करते रहे। आग का आलम यह रहा कि पूरा दमकल वाहन खाली होने के बाद भी लपटें जारी रही।
विज्ञापन

मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी इटवा दीपनरायन त्रिपाठी भी दल-बल के साथ पहुंचे। विद्युत विभाग के अवर अभियंता  बीपी सिन्हा, ब्यास चतुर्वेदी, रामतेज, इस्तियाक, अब्दुल लतीफ सहित विभाग के कर्मचारियों ने ट्राली से बालू मंगाकर आग बुझाया।
करीब 5 बजे आग काबू में हुआ। इस संबंध में जेई बीपी सिन्हा ने बताया कि ट्रांसफार्मर के रेडिएटर (तेल का टैंक) में गर्मी के कारण छिद्र हो गया था, जिससे अचानक आग लग गई। उन्होंने बताया कि इस रेडिएटर में 40 ड्रम आयल रहता है, जिससे कारण आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग से ट्रांसफार्मर के कनेक्शन बुरी तरह जल गए हैं। इन्हें दुरुस्त करने में करीब एक सप्ताह का समय लगेगा। तब तक बिस्कोहर कस्बा व आस-पास के क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें