शहर के मधुकरपुर में सड़क निर्माण को लेकर एसडीएम डॉ. ललित कुमार मिश्रा को ज्ञापन देते लोग।
सिद्धार्थनगर। एनएच बांसी-बस्ती मार्ग पर मधुकरपुर के पास बुधवार को एक वार्ड के कुछ लोग बैठकर विरोध जताने लगे। एनएच से वार्ड तक सड़क बनाने की मांग की। पूर्व में जानकारी होने के कारण एसडीएम और सीओ ने समझाकर विरोध समाप्त करवा दिया।
इससे बांसी-बस्ती मार्ग पर कुछ देर तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। जिससे लोगों को परेशान होना पड़ा। हालांकि यह देर तक नहीं चला। क्योंकि अधिकारियों ने तत्काल मांग पत्र लेकर समस्या के समाधान का आश्वासन दे दिया।
दरअसल नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के विस्तार में मधुकरपुर गांव आ गया। जो अब नगर के पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर वार्ड के रूप में जाना जा रहा है। यहां एनएच से निकलकर एक सड़क अंदर गई है। जो मौजूदा समय में जर्जर हो चुकी है। जिसके निर्माण की लोग मांग कर रहे हैं। सड़क बनाने की मांग को लेकर कई दिन पर एनएच बांसी- बस्ती मार्ग को जाम करने की चेतावनी दिए थे। बुधवार को वार्ड के कुछ लोग पहुंचे और सड़क पर बैठ गए। उनका कहना था कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर मधुकरपुर को एनएच से जोड़ने वाली सड़क विगत कई वर्षों से जर जर है संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ माह पूर्व में सड़क निर्माण नगर पालिका द्वारा कराया जा रहा था। सड़क निर्माण मानक के विपरित हो रहा था। जिस का विरोध किया गया और नगर पालिका अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी से शिकायत दर्ज कराया गया था। इसके बाद अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी के आश्वासन पर विरोध बंद हो गया था। लेकिन अभी तक सड़क नहीं बनी। क्योंकि प्रशासन को मामले की जानकारी पहले से थी।
इसलिए एसडीएम सदर डॉ. ललित कुमार मिश्र, सीओ अरुणकांत सिंह, शहर कोतवाल संतोष तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे।एसडीएम ने वार्ता की और मांग पत्र लेकर आश्वासन दिया। इसके बाद लोग सड़क से उठ गए। जाम कुछ ही देर रहा है। जिससे वाहन चालकों को परेशान होना पड़ा।ि