फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पानी निकासी के लिए दो पक्षों में मारपीट

Thu, 31 Oct 2024 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खेसरहा। स्थानीय थाना क्षेत्र के टीकुर गांव में मंगलवार देर शाम पानी की निकासी को लेकर दो पक्ष में आपस में मारपीट हो गई। दोनों पक्ष के लोगों को चोट आई हैं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के टीकुर गांव निवासी नूर मोहम्मद (55) पुत्र किताबुल के घर का पानी निजाबुद्दीन (50) पुत्र अली हसन की घर के तरफ जा रहा था। इस पर निजाबुद्दीन ने नाराजगी जताई। वहीं से दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया और कुछ ही देर में मारपीट शुरू हो गई।
इसमें एक पक्ष के निजाबुद्दीन, अलाउद्दीन पुत्र मो. रजा व रमजान पुत्र अली हसन को चोट आई। वहीं दूसरे पक्ष के नूर मोहम्मद व उनके बेटे जुबेर को चोट आई। दोनों पक्षों का अलग- अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस संबंध में सकारपार चौकी प्रभारी सभाशंकर यादव ने बताया कि दोनों पक्ष की तहरीर के आधार पर मारपीट का केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। संवादस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें