फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांसी में माघ मेला आज से

Tue, 24 Jan 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
Jonbeel mela
विज्ञापन
बांसी। नगर में राप्ती नदी तट पर मौनी अमावस्या पर्व पर लगने वाले ऐतिहासिक माघ मेला की तैयारी पूरी हो चुकी है। एक माह तक चलने वाले इस मेले का शुभारंभ बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी करेंगी। मेला परिसर में झूला, जादूगर शो, थिएटर आदि सज गए हैं। दूर-दराज से आए व्यापारियों ने भी खजले की दुकान लगा दी हैं।
विज्ञापन

माघ मेला की शुरुआत वर्ष 1954 में पं.राजेंद्र नाथ ने किया था। तभी से मेला का आयोजन परंपरागत तरीके से होता आ रहा है। पूर्वांचल के चर्चित मेलों में शुमार माघ मेला एक माह तक जारी रहेगा। नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने बताया कि मेले की ऐतिहासिकता व भव्यता को बरकरार रखने का पूरा प्रयास किया गया है। मेले में देश-प्रदेश के विभिन्न शहरों से घरेलू उपयोग के वस्तुओं की दुकानें सज गई हैं। सभी के मनोरंजन का पूरा ख्याल रखा गया है। मेले में बच्चों के मनोरंज के लिए विभिन्न तरह के झूले सजे हैं।
युवाओं, वृद्धों सहित महिलाओं के मनोरंजन का भी पूरा इंतजाम है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेले में जगह-जगह सीसी टीवी कैमरा भी लगाया गया है। अध्यक्ष चमन आरा ने नगरवासियों से मेले की भव्यता को कायम रखने में सहयोग की अपील की। मेला का समापन 28 फरवरी को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें