फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों की आंतरिक सुरक्षा जांची

Tue, 12 Jan 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले की पुलिस ने सोमवार को सभी सर्किलों के बैंकों की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था की जांच की।  मुख्यालय पर अभियान की कमान एसपी ने संभाली। अधिकतर बैंकों में पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था में कमियां मिलीं। जिसे बैंक अधिकारियों को जल्द करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था के निर्देश पर जनपद पुलिस ने सोमवार को एक साथ सभी बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल की। अधिकतर बैंकों में आपातकालीन सायरन खराब मिले।

सीसी टीवी कैमरा तो सभी बैंकों में लगे मिले, लेकिन उनकी दिशा सही नहीं थी। बैंकों में आपातकाल में सुरक्षा संबंधित नंबरों भी नहीं मिले। मुख्यालय पर एसपी अजय कुमार साहनी के नेतृत्व में पुलिस टीम सबसे पहले स्टेट बैंक आफ इंडिया की मुख्य शाखा पर पहुंची।
विज्ञापन


 जांच के दौरान सायरन काम नहीं कर रहा था। सीसी कैमरा की लोकेशन सही नहीं मिली। दीवार पर आपातकालीन पुलिस व अधिकारियों का नंबर नहीं लिखे मिले। इसके बाद पुलिस टीम पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में पहुंची। यहां भी सायरन काम करता नहीं मिला।

 बैंक ऑफ बड़ौदा में काफी मशक्कत के बाद सायरन तो बजा लेकिन बंद होने का नाम नहीं ले रहा था। अधिकतर बैंकों में कर्मचारियों को आपातकाल में दुश्वारियों से निपटने के संबंध में कोई जानकारी नहीं थी। डुमरियागंज व भनवापुर में भी बैंकों का स्थलीय निरीक्षण सीओ देवीदयाल के नेतृत्व में किया गया। यहां भी पुलिस को कमियां मिलीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें