फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजरहा कटान की रोकथाम को डीएम ने किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजरहा कटान का डीएम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
सोहांस बाजार। सोहांस-उसका मार्ग स्थित उंचहरिहा-बंजरहा संपर्क मार्ग कूड़ी नदी की बाढ़ के कारण कटान हो रहा है। ‘अमर उजाला’ में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर डीएम दीपक मीणा कटान स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में मौजूद सदर एसडीएम उमेशचंद निगम, ड्रेनेज खंड के अधिशासी अभियंता (सिंचाई ) को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
डीएम दीपक मीणा ने निरीक्षण के दौरान बताया कि बंजरहा गांव के लोगों को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले इस संपर्क मार्ग को और उनकी जमीन को कटान से बचाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। सिंचाई खंड के अधिकारियों को इस संबंध में जरूरी हिदायत और निर्देश भी दिए। उन्होंने ग्रामीणों से बात की और उनकी समस्याओं को सुना। ग्रामीणों को यकीन दिलाया कि सड़क को कटान से बचाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा, अपील की कि प्रशासन की ओर से कराए जा रहे राहत कार्यों में ग्रामीण और ग्राम प्रधान सहयोग करें। इस मौके पर ग्राम प्रधान पंकज वर्मा, हलका लेखपाल मो. हसन तमीम, ड्रेनेज खंड के जेई एसके सिंह, जेई अभिजीत सिंह, अब्दुल माबूद आदि लोग मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्थायी गौशाला को पांच लाख का अनुमोदन
सोहांस बाजार। बंजरहा कटान का निरीक्षण करने के बाद डीएम दीपक मीणा जनूबी टोला ऊंचहरिया में नवनिर्मित अस्थायी गौशाला का भी निरीक्षण किया। प्रधान और जिम्मेदारों को गौशाला में मौजूद गोवंश के खानपान ठीक से करने की हिदायत दी। प्रधान पंकज वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी ने गौशाला के लिए पांच लाख रुपये का अनुमोदन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें