फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बनेगा हाट बाजार, व्यापार को मिलेगी रफ्तार

विज्ञापन
ककरहवा में बना हाट बाजार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। स्थानीय उत्पादों एवं किसानों की उपज के उचित मूल्य के साथ बिक्री के लिए जल्द ही तहसील स्तर पर एक केंद्र उपलब्ध होगा। मंडी समिति की तरफ से जिले की सभी पांच तहसीलों में प्रत्येक में 60 से 70 लाख रुपये की लागत से हाट बाजार का निर्माण होगा। इससे जहां लोगों को स्थानीय उत्पादों की बिक्री के लिए बेहतर मंच मिलेगा,
वहीं किसानों को अपनी उपज सब्जियां व फल आदि बिक्री के लिए सुविधाजनक स्थल उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही हाट बाजार में खरीदारी करने के लिए आने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मंडी समिति की तरफ से प्रत्येक तहसील में साप्ताहिक बाजार स्थलों पर हाट बाजार का निर्माण होना है। जहां विक्रेता और क्रेता के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। निर्माण के बाद इन हाट बाजारों के संचालन के लिए स्थानीय निकायों जैसे नगर निकाय अथवा ग्राम पंचायत को सौंप दिया जाएगा।
इसके लिए संबंधित निकायों की ओर से कम से कम एक हजार वर्ग मीटर अथवा इससे अधिक भूमि उपलब्ध करानी होगी। वर्तमान में नौगढ़ तहसील के नेपाल के सीमावर्ती कस्बा ककरहवा में मंडी समिति की ओर से हाट बाजार का निर्माण कराया गया है। यहां उपज बिक्री करने वालों के साथ ही खरीदारी करने वालों को भी सुविधा होगी।
डीएम डॉ. राजागणपति आर. ने मंडी समिति के अधिकारियों को इसी तरह सभी तहसीलों में हाट बाजार निर्माण कराने का निर्देश दिया है।
साथ ही अन्य तहसीलों में संबंधित एसडीएम के साथ समन्वय बनाकर भूमि उपलब्धता सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है। इसके निर्माण से लोगों को अपने क्षेत्र में ही घरेलू उत्पादों की बिक्री करने एवं खरीदारी करने की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन

नौगढ़ के ककरहवा कस्बे में बनी है हाट बाजार: भारत-नेपाल सीमा पर स्थित ककरहवा कस्बे में शुक्रवार को लगने वाली साप्ताहिक बाजार स्थल पर मंडी समिति की ओर से हाट बाजार का निर्माण कराया गया है। यहां चारों तरफ से बाउंड्रीवाल, दो गेट, परिसर में इंटरलाॅकिंग, छाजन समेत दो चबूतरे का निर्माण कराया गया है। प्रकाश व्यवस्था के लिए बिजली कनेक्शन के साथ ही 1000 वाट की सोलर लाइट लगाई गई है।
यहां प्रत्येक शुक्रवार को लगने वाले बाजार में बिक्री एवं खरीदारी के लिए कस्बे समेत नेपाल के आसपास गांव के लोगों की भीड़ रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें