फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंडबाजे संग निकली कलशयात्रा

Wed, 30 Mar 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज में निकली कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर स्थित रामलीला मैदान में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा  दिव्य अमृत वर्षा का शुभारंभ बुधवार को हुआ। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में पीतवस्त्रधारी महिलाएं, युवतियां के अलावा सैकड़ों लोग अपने वाहनों के साथ शामिल हुए।
विज्ञापन

कलश यात्रा में शामिल युवा जहां डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर थिरकते नजर आए, वहीं श्रद्धालु मां जगदंबे व जय श्रीराम के गगनभेदी नारे लगाते रहे। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।यज्ञ स्थल से निकाली गई कलश यात्रा में शामिल लोग नगर भ्रमण कर पैदल चलकर डुमरियागंज स्थित राप्ती तट पर पहुंचे।
जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। यज्ञ स्थल पर पहुंचे, जहां यज्ञाचार्य पंडित राकेश शास्त्री, कथावाचक स्वामी स्वरुपानन्द महराज आदि ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से कलश स्थापना कराया।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक भाजपा नेता नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मधुसूदन अग्रहरि, नरेन्द्र मणि त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष बीना देवी अग्रहरि, मुख्य यजमान नंदलाल गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, सुधांशू अग्रहरि, अजय पाण्डेय, रामानन्द सागर, रामप्रकाश गौतम, गौरव मिश्रा, शिवपूजन, प्रकाश बीडीसी, राजू कन्नौजिया, मोहित, मनोज, अजीत आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें