फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बनगाई की टीम ने खान क्रिकेट क्लब कोड़रा ग्रांट को हराया

विज्ञापन
ठिकरिया चौराहे पर आयोजित कोड़रा ग्रांट प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में बैटिंग करते खि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। नौगढ़ ब्लाॅक के टिकरिया चौराहे पर चल रहे कोड़रा ग्रांट प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-एक के छठे दिन के खेल में तीन टीमों के बीच मैच खेला गया। इसमें पहला मैच खान क्रिकेट क्लब कोड़रा ग्रांट व बनगाई की टीम के बीच खेला गया। बनगाई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह ओवर में तीन विकेट गंवाकर 92 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खान क्रिकेट क्लब कोड़रा ग्रांट की टीम पांच विकेट गंवाकर मात्र 40 रन पर ही सिमट गई।
सर्वाधिक रन बनगाई के पिंटू ने 16 बाल पर छह छक्के एक चौंका मारकर 44 रन बनाए। दूसरा मैच अरमान इलेवन औंधहीकला व कठेला टीम के बीच खेला गया। कठेला ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह ओवर में दो विकेट गंवाकर 74 रन बनए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में उतरी औंधहीकला की टीम तीन विकेट गंवाकर मात्र 52 रन पर ही सिमट गई। कठेला की टीम ने 22 रनों से मैच को जीत लिया।
तीसरा मैच सनई व जोगिया के टीम के बीच खेला गया। जोगिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह ओवर में 70 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी सनई की टीम ने बिना विकेट गंवाए ही 70 रन बनाकर मैच जीत लिया। सर्वाधिक रन सनई टीम के विख्यात ने चार छक्के एवं पांच चौके की मदद से 17 बाल पर 51 रन बनाए। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि आसिफ खान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया।
मैच के आयोजक तौसीफ खान ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को इनाम देकर उत्साहवर्धन किया। कमेंट्री पंकज कुमार, सोनू व अब्दुल रसीद ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें