फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान उर्वरकों का संतुलित प्रयोग करें

Fri, 23 Sep 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
ग्राम मोहना जोत में कृषि मेला में संबोधित करते वैज्ञानिक एसके मिश्र। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बर्डंपुर। कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण व कृषक जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत विकासखंड स्तरीय कृषि निवेश मेला का आयोजन शुक्रवार को बर्डपुर नंबर 8 के मोहनाजोत में आयोजित हुआ। इसमें किसानों को आधुनिक खेती के तौर-तरीके बताए गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख संजय पासवान व ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष बर्डपुर सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित मेले में उप निदेशक कृषि डॉ.राजीव कुमार ने कहा कि आनाज की कोई फैक्ट्री नहीं होती, लेकिन भोजन सभी को चहिए। इसलिए जरूरी है कि अपनी खेती वैज्ञानिक ढंग से करें।
उर्वरकों का प्रयोग संतुलित करें, मिट्टी की जांच कराएं। कृषि वैज्ञानिक डॉ.एसके मिश्र ने किसानों को नई तकनीकी से खेती का उपाय बताया। डॉ.मारकंडेय सिंह, जिला उद्यान अधिकारी रामजी शर्मा ने भी किसानों को जानकारी दी। माटी का धोधा टीम के आरके किशोर ने लोकगीतों के माध्यम से खेती-किसानी के प्रति लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

मेले में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनय कुमार चौधरी उर्फ बड़कू, महेंद्र चौधरी, प्रेम बहादुर, बहादुर चौधरी, योगेंद्र चौधरी, अजय चौधरी, सपा नेता घनश्याम जायसवाल, जगदीश चौधरी, बलराम चौधरी, राम सुरेश चौहान आदि मौजूद रहे। मेले का संचालन अवधेश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें