शहर में स्थित सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज के परिसर में वॉलीबाल खेलते खिलाड़ी।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
वॉलीबाल में बढ़नी और शोहरतगढ़ ने जीता मैच
सिद्धार्थनगर। सिहेंश्वरी इंटर कॉलेज में शुकवार को आयोजित माध्यमिक विद्यालय स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में गांधी आदर्श विद्यालय बढ़नी एवं शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ के खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्ग में जीत दर्ज की। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय टीम में किया जाएगा।
प्रतियोगिता के 19 वर्ष आयु वर्ग में गांधी आदर्श विद्यालय बढ़नी ने मुस्लिम इंटर कॉलेज मलदहिया को पराजित किया। 14 वर्ष आयु वर्ग में शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ ने प्रथम और गांधी आदर्श विद्यालय बढ़नी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 19 वर्ष आयु वर्ग बालिका वर्ग में श्री सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज की टीम अव्वल रही, जबकि गांधी आदर्श विद्यालय की टीम उपविजेता रही। समापन समारोह में जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य ने पुरस्कार वितरण दिया। इस मौके पर प्रबंधक संजय सिंह, प्रधानाचार्य विनय अनमोल, इशांक सिंह, रत्नेश सिंह ,शंभू नाथ गुप्ता, दौलत बाबू गुप्ता मौजूद थे।