फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहब का योगदान राष्ट्र निर्माण में अभूतपूर्व : डॉ. सत्येंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम के अंतर्गत 15 दिवसीय (14 से 28 अप्रैल) तक विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रो. सत्येंद्र कुमार दुबे ने कहा कि बाबा साहब का योगदान राष्ट्र निर्माण में अभूतपूर्व है। वह भारत की राष्ट्रोन्नति पर ज्यादा स्पष्ट रहे।
उन्होंने कहा कि उनका जीवनदर्शन विश्व के लिए मिसाल है। डॉ. विशाल गुप्ता ने कहा कि बाबा साहब सिर्फ संविधान निर्माता नहीं, बल्कि उनका कार्य अर्थव्यवस्था के क्षेत्रों में भी है। डॉ. लक्ष्मण सिंह ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने भारतीयों की चेतना में वैज्ञानिक चेतना के विकास को लेकर बहुत काम किए। वह बहुभाषी व बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। डॉ. अब्दुल हफीज ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का व्यक्तित्व व कृतित्व विश्व बंधुत्व राष्ट्रोन्नति के लिए एक मिसाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. मयंक कुशवाहा, डॉ. बाल गंगाधर ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान डॉ. रक्षा, डाॅ. सुनीता त्रिपाठी, डॉ. आजाद कुमार, डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. कहकशां खान डॉ. जयसिंह यादव, डॉ. दीपक जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें