फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 3.90 लाख परिवारों को आयुष्मान भव का आशीर्वाद

Fri, 22 Sep 2023 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पात्र गृहस्थी कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर है। अब वह भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकेंगे और बड़े अस्पतालों में गंभीर बीमारी का निशुल्क इलाज करवा सकेंगे। आयुष्मान भव योजना के तहत पात्रगृहस्थी को छूट दी गई है। इससे 3.90 लाख कार्डधारकों के 17.40 लाख परिजनों को लाभ मिल सकेगा। कार्ड भी खुद घर बैठे मोबाइल फोन पर बना सकेंगे। बस स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए पोर्टल पर आवेदन करना होगा। इससे लोगों को काफी सहूलियत मिल रही है।
विज्ञापन


गरीब परिवार भी अच्छे अस्पताल में इलाज करा सकें। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से आयुष्मान कार्ड की शुरुआत की थी। इसमें वर्ष 2011 की जनगणना की सूची के अनुसार जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार थे। जो अन्त्योदय कार्डधारक को वरीयत के क्रम में रखते हुए उनका कार्ड बनवाया गया। इसमें पांच लाख रुपये तक दवा और ऑपरेशन का खर्च सरकार की ओर से निशुल्क कराया जाता है।
जिले में पात्र गृहस्थी के 387091 कार्डधारकों के 1740602 परिवार इससे जुड़ेंगे और बीमारी होने पर किसी भी मेडिकल कॉलेज और सरकार से नामित आयुष्मान अस्पताल में इलाज करवा सकेंगे। इस संबंध में सीडीओ जयेंद्र कुमार ने कहा कि शासन की ओर से आदेश हुआ है। संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है कि जागरूक करके लोगों का कार्ड बनवाएं।
विज्ञापन


-

घर बैठे मोबाइल पर कर सकेंगे आवेदन

कोई व्यक्ति जो नई योजना के तहत पात्रता की श्रेणी में आ रहा है वह इसमें आवेदन कर सकता है। घर बैठे भी कार्ड बनवा सकेंगे। इसके लिए मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर में जाकर आयुष्मान ऐप डाउनलोड करना होगा। ऐप लोड होने के बाद खुलेगा और आवेदन के संंबंध में जानकारी मांगेगा। जैसे-जैसे जानकारी मांगे भरते जाए और आवेदन हो जाएगा। कार्ड बनने के बाद फोन से ही अपलोड भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें