फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विश्व साइकिल दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

Thu, 04 Jun 2026 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर बुधवार को सिद्धार्थनगर साइकिलिंग एसोसिएशन की ओर से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने तथा युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना था।
विज्ञापन

रैली को नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के सभासद एवं वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी मनोज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में खिलाड़ियों, युवाओं, खेल प्रेमियों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को अल्पाहार भी वितरित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सिद्धार्थनगर साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति ने किया। सचिव धर्मेंद्र कुमार पाठक और कोषाध्यक्ष शुभम श्रीवास्तव की मौजूदगी में योगाचार्य महेश कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया। प्रतिभागियों ने नियमित साइकिल चलाने, प्रदूषण कम करने और फिट जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरुण कुमार प्रजापति ने कहा कि साइकिल स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए उपयोगी साधन है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से साइकिल चलाने और स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें