फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मानव तस्करी रोकने के लिए किया गया जागरुक

Fri, 31 Jul 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां। विश्व मानव तस्करी विरोध दिवस पर बृहस्पतिवार को भारत-नेपाल सीमा स्थित खुनुवां बॉर्डर चेकपोस्ट पर रैली और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को मानव तस्करी के बढ़ते खतरे, सुरक्षित प्रवासन और सतर्कता के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), मिशन शक्ति थाना पुलिस और संस्था के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। जागरूकता रैली के दौरान प्रतिभागियों ने मानव तस्करी के विरुद्ध नारे लगाते हुए आमजन से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित विभागों और हेल्पलाइन नंबरों पर देने की अपील की।
अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2026 के विश्व मानव तस्करी विरोध दिवस की थीम है। यह थीम ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी नौकरी और झूठे प्रलोभनों के माध्यम से होने वाली मानव तस्करी के प्रति लोगों को सतर्क करने पर केंद्रित है।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों को मानव तस्करी से बचाव, सुरक्षित रोजगार, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 1090 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में भी विस्तार से जागरूक किया गया।
आयोजकों ने नागरिकों से अपील की कि मानव तस्करी जैसी गंभीर सामाजिक बुराई के खिलाफ जागरूक रहें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें और मानव तस्करी मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें