फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं को जगाने निकली जागरूकता एक्सप्रेस

Wed, 22 Feb 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
जागरूकता एक्सप्रेस को रवाना करते एसडीएम। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बुधवार को अधिकारियों ने झंडी दिखाकर कलेक्ट्रेट परिसर से मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस को रवाना किया। मतदाता एक्सप्रेस ने जिले के प्रमुख बाजारों में भ्रमण किया। इस दौरान गायकों ने लोकगीतों से मतदाताओं को वोट की कीमत बताई।
विज्ञापन


अतिरिक्त एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव ने मतदाता एक्सप्रेस को रवाना करते हुए कहा कि आपका वोट, देश का भविष्य साबित हो सकता है। एक-एक मत की कीमत होती है। डीडी एजी डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप योजना संचालित की है। योजना में मतदाताओं को बताया जाएगा कि आपके मत का क्या महत्व है। प्रत्येक व्यक्ति को मताधिकार का प्रयोग करना है। कलेक्ट्रेट परिसर से निकली मतदाता एक्सप्रेस विकास भवन, भीमापार, सिद्धार्थ तिराहा, हाईडिल तिराहा होते हुए पकड़ी बाजार पहुंची।

वहां से जोगिया बाजार होते हुए सनई, चिल्हिया, शोहरतगढ़, ढेबरूआ, झकहिया, सेमरी खानकोट, इटवा, डुमरियागंज, पथरा होते हुए बांसी तक आई। बाजारों में लोकगीत गायक अनिरुद्ध मौर्य ने लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। मतदाता एक्सप्रेस के संचालक बनारस के कलाकार अच्छेलाल रहे। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी एसएन चौधरी, सूचनाधिकारी आशुतोष पांडेय, अपर सूचनाधिकारी विमलेश कुमार, नजमुल हुदा, दयाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें