फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा-सपा को घेरा, खुद खेल गईं जाति-धर्म का कार्ड

Wed, 22 Feb 2017 11:15 PM IST
मनीष जायसवाल, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करतीं मायावती। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने जाति-धर्म की राजनीति के लिए भाजपा और सपा-कांग्रेेस पर जमकर निशाना साधा। हालांकि वह खुद जाति-धर्म का कार्ड खेलने से नहीं चूकी। अपने 39 मिनट 46 सेकेंड के संबोधन में उन्होंने कई बार दलित और मुस्लिम वोटरों का जिक्र करते हुए बसपा को समर्थन की अपील की। स्पष्ट कहा कि अगर भाजपा को सत्ता में आने से रोकना है तो मुस्लिम समाज बसपा को वोट दे।
विज्ञापन


जिला जेल के सामने आयोजित जनसभा में मायावती दोपहर 1:21 बजे पहुंची और ठीक 10 मिनट बाद ही माइक संभाल लिया। केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना से बात शुरू की और कुछ देर में जाति-धर्म तक पहुंच गईं। मायावती ने कहा कि सपा दो खेमे में बंट गई है। लिहाजा मुस्लिम समाज जो वोट सपा को करेगा, वह न सिर्फ बेकार चला जाएगा, बल्कि उसका फायदा भाजपा को होगा। मुस्लिम समाज एकतरफा वोट बसपा को दे। बसपा के पास अपना दलित बेस वोट एकजुट है, इसमें मुस्लिम समाज के वोट जुड़ेंगे तो बसपा की सरकार आने से कोई नहीं रोक सकता।

जातिगत आरक्षण और पदोन्नति में आरक्षण का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र सरकार दलितों-पिछड़ों के आरक्षण और कानूनी अधिकारों को निष्प्रभावी करने की पूरी कोशिश में लगी हुई है। सपा-कांग्रेस की मिलीभगत से पदोन्नति में आरक्षण को प्रभावहीन बनाया है। अगर भाजपा सत्ता में आई तो वह आरएसएस के एजेंडे के मुताबिक आरक्षण को खत्म या पूरी तरह प्रभावहीन कर देगी। तीन तलाक, कॉमन सिविल कोड का उल्लेख करते हुए फिर मुस्लिम वर्ग को रिझाने की कोशिश की। कहा कि गोरक्षा, लव जेहाद, संस्कृति के नाम पर मुस्लिम वर्ग का उत्पीड़न हो रहा है। उन्हें शक की नजरों से देखा जा रहा है। सच्चर कमेटी की रिपोर्ट को लागू नहीं किया जा रहा। सभा में मुख्य जोनल कोऑर्डिनेटर दिनेश चंद्रा, कल्पनाथ बाबू, राममिलन भारती, इरफान मलिक, जिलाध्यक्ष शेखर आजाद, प्रत्याशी लालचंद निषाद, चंद्रभान पहलवान, मो. जमील सिद्दीकी, सैयदा खातून, अरशद खुर्शीद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


किस वर्ग के लिए मायावती ने क्या कहा::
युवा : मायावती ने कहा कि बेरोजगारों को भत्ता नहीं, स्थाई रोजगार देंगे। भर्ती प्रक्रिया को आसान बनाया जाएगा। लैपटॉप-मोबाइल फोन न देेकर आर्थिक मदद की जाएगी, जिससे युवा अपनी जरूरत का सामान खरीद सके।

मजदूर-किसान : सभी तरह के फसलों की बकाया राशि का भुगतान किया जाएगा। किसानों की सभी समस्याओं का समाधान होगा। गरीब-मजदूर, मेहनतकश वर्ग के एक लाख तक के कर्ज माफ होंगे।

व्यापारी : बसपा सुप्रीमो ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा का मुकम्मल इंतजाम होगा। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए विशेष आयोग का गठन किया जाएगा।

भू-माफिया : नियमों के तहत सरकारी जमीनों पर गरीबों को पट्टे दिए जाएंगे। सपा सरकार में दूसरों की निजी या पट्टे की जमीन पर कब्जा करने वाले भू-माफियाओं को अभियान चलाकर खदेड़ा जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें