सिद्धार्थनगर। विकास भवन के अंबेडकर सभागार में शुक्रवार को डीपीआरओ की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें ग्राम पंचायत सचिव, खंड प्रेरक, चैंपियन टीम को जिले को शौचमुक्त बनाने के लिए लोगों को जागरुक करने की जिम्मेदारी दी गई। जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिए गया।
डीपीआरओ भाष्कर दत्त पांडेय ने कहा कि जिले को शौचमुक्त बनाने के लिए हर गांवों में शौचालय का निर्माण किया जाना है। 31 दिसंबर तक जिले को शौचमुक्त बनाने का लक्ष्य है। कहा कि शौचालय का निर्माण तो हो जाएगा, लेकिन इसके उपयोग के बारे में जब लोग जागरुक होंगे तभी मुहिम सफल होगी। उन्होंने कहा कि अभी से गांव-गांव में कैंप करके लोगों को खुले में शौच नहीं करने के बारे में जागरुक किया जाए और उन्हें शौचालय के उपयोग के बारे में जानकारी दी। कहा इसके अलावा खुले में शौच करने से कितने प्रकार की हानि होती है।
इसके बारे में भी लोगों को जागरुक किया जाए, जिससे लोग शौचालय का प्रयोग करें। इस दौरान जिला स्वच्छता समन्वयक अमित श्रीवास्तव, संजय तिवारी, एडीओ पंचायत गुलाब सिंह, सभराज यादव, चंद्रमौली मिश्र, विनयकांत, रबी, कलीमुल जफर, अभय श्रीवास्तव, विनोद मिश्र आदि मौजूद रहे।