फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एड्स से बचाव के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
एड्स से बचाव के बारे में जागरूक किया
विज्ञापन

विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। राजकीय महाविद्यालय पचमोहनी, खेसरहा में मंगलवार को विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. महेंद्र प्रकाश की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में एड्स जैसी गंभीर और असाध्य बीमारी पर चर्चा की गई। छात्रा साक्षी, श्रद्धा, रेहाना खातून, छात्र ओंकार, निसार ने एड्स को फैलने से रोकने के लिए उपायों की जानकारी दी।
एड्स के संक्रमण को जागरूकता के माध्यम से रोका जा सकता है। जिसमें एचआईवी एड्स पर शिक्षा एवं परामर्श सुविधाएं उपलब्ध करवाना, राष्ट्रीय, राज्य, जिले एवं निचले स्तर पर जागरूकता बढ़ाना इस बीमारी की संक्रमण दर को कम कर सकता है। देश में 1992 से और विश्व में 1988 से एड्स को फैलने से रोकने के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी व गैर सरकारी एजेंसी का सहारा लिया जा रहा है। छात्रों ने कहा एड्स एक गंभीर बीमारी है, फिर भी एड्स ग्रसित व्यक्ति सामान्य जीवन जी सकता है। एचआईवी संक्रमित होना जीवन का अंत नहीं है। सही चिकित्सीय मदद एवं सहयोग से लंबे समय तक रोगी स्वस्थ जीवन जी सकता है। एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी का समय से उपयोग इस बीमारी के प्रभाव को कम कर सकता है। यदि सही जानकारी हो तो एड्स से अवश्य बचा जा सकता है। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक डॉ. अजय सोनकर, संतोष कुमार, शब्बीर, हैप्पी समेत कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एड्स के प्रति जागरूक किया
डुमरियागंज। हल्लौर युवक मंगल दल के खिलाड़ियों ने एड्स दिवस पर मंगलवार को एड्स के प्रति जागरूकता रैली निकाली। गांव के लोगों को एड्स से बचने के उपाय और रोग को लेकर जानकारी दी। इस दौरान युवक मंगल दल के अध्यक्ष जामिन अब्बास, राजेंद्र, साहिल और राजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें