फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘किसान विरोधी है नया कानून, वापस ले सरकार’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘किसान विरोधी है नया कानून, वापस ले सरकार’
विज्ञापन

शोहरतगढ़ तहसील परिसर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने लगाई पंचायत
मांगों के समर्थन में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। कृषि कानून वापस लिए जाने सहित अन्य मांगों के समर्थन में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शोहरतगढ़ तहसील परिसर में किसान पंचायत लगाई। मांगों के समर्थन में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता कपिलदेव राय ने कहा कि सरकार और प्रशासन दोनों किसानों का शोषण करने का काम कर रहा है। कृषि कानून किसान विरोधी है, इस कानून को वापस लिया जाए। पूरे देश में किसानों का कर्ज माफ किया जाए, जिससे भी किसानों को लाभ मिल सके। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू की जाए जो किसानों के हित में है। कहा कि धान खरीद की दलील दी जा रही है, लेकिन किसान क्रय केंद्रों का चक्कर लगाकर परेशान हैं। उनकी उपज नहीं खरीदी जा रही है। कागज में लक्ष्य पूरा कर लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष यार मोहम्मद चौधरी, सुंदर राम यादव, जितेंद्र सिंह, प्रेम प्रकाश चौधरी, संत रामप्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें