उत्कृष्ट कार्य के लिए आज सम्मानित होंगे हरीश तिवारी
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। उत्कृष्ट कार्य, बंदियों को अनुशासन में रखने सहित कर्तव्यनिष्ठा से काम करने वाले हेड जेल वॉर्डन सिद्धार्थनगर कारागार हरीश कुमार तिवारी को सम्मानित करने के लिए चुना गया है। महानिरीक्षक कारागार आनंद कुमार ने हरीश कुमार तिवारी को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र व रजत पदक से सम्मानित होंगे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जेल अधीक्षक राकेश सिंह ने महानिरीक्षक की ओर से भेजे गए प्रशस्ति पत्र और पदक देकर सम्मानित करेंगे।
जेल अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि प्रदेश के 120 लोगों में हरीश कुमार तिवारी को शामिल किया गया है। प्रशस्ति पत्र और रजत पदक आया है। उन्हें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पहली बार महानिरीक्षक कारागार लखनऊ ने जेल के अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक को सम्मानित करने की कवायद शुरू की है।